माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश द्वारा आयोजित हाईस्कूल और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बलरामपुर के छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया जाएगा।
जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रतिभाशाली बच्चों को हर संभव प्रोत्साहन और छात्रवृत्ति उपलब्ध कराई जाए।
