पूर्वांचल और तराई को बड़ा तोहफा: अयोध्या-गोरखपुर फोरलेन से जुड़ेगा बलरामपुर, व्यापार और पर्यटन को मिलेगी रफ्तार

उत्तर प्रदेश के तराई क्षेत्र बलरामपुर और श्रावस्ती के आर्थिक और सामाजिक विकास को पंख लगने जा रहे हैं। नई सड़क कनेक्टिविटी परियोजना के तहत बलरामपुर को प्रमुख राष्ट्रीय राजमार्गों और फोरलेन एक्सप्रेसवे से जोड़ा जा रहा है।

इस परियोजना के पूरा होने से बलरामपुर से लखनऊ और गोरखपुर की यात्रा का समय घटकर आधा रह जाएगा, जिससे स्थानीय किसानों, व्यापारियों और पर्यटकों को भारी सुविधा मिलेगी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top