संसद के मौजूदा सत्र में कृषि और ग्रामीण अर्थव्यवस्था के सशक्तिकरण पर चर्चा हुई। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत पात्र किसानों के खातों में सीधे राशि ट्रांसफर करने की प्रक्रिया को और पारदर्शी बनाया गया है। बलरामपुर और आसपास के जनपदों के लाखों अन्नदाताओं को इसका सीधा लाभ मिलेगा।
